Sunday, April 1, 2012

मधु कोड़ा और राजकुमार अग्रवाल के साथ बढ़ता हुआ झारखंड

मधु कोड़ा और राजकुमार अग्रवाल के साथ बढ़ता हुआ झारखंड



नज़रियामोहल्ला रांची

मधु कोड़ा और राजकुमार अग्रवाल के साथ बढ़ता हुआ झारखंड

1 APRIL 2012 NO COMMENT

♦ सुनील तिवारी

कौल राजकुमार अग्रवाल देश के नब्बे फीसदी नेता हैं भ्रष्ट, देश को कर रहे हैं नष्ट और कहते हैं कि हम पर करो ट्रस्‍ट। कल अग्रवाल साहब का यह कथन इलेक्ट्रोनिक मीडिया की सुर्खियों में था। वाह राजकुमार जी, क्या खूब कहा आपने। तभी तो आपने राज्यसभा चुनाव में अपने इस कथन को प्रमाणित कर इतिहास ही कायम कर दिया।

कुछ दिनों पहले मधु कोड़ा एंड कंपनी ने झारखंड का नाम देश-विदेश में रौशन किया था, इस बार आपने लोकतंत्र एवं उसके पहरेदारों को उसकी औकात बताने का काम कर झारखंड को कलंकित करने की रही-सही कसर भी पूरी कर दी। आप जैसे धनपशुओं की वजह से भी झारखंड रोज दस कदम पीछे खिसक रहा है। पहले नेताओं मंत्रियों को घर बुलाकर फुल्का खिलाते हैं, बेटे बेटियों की शादी में उन्हें दामाद की तरह सम्मान देकर चार्टेड जहाज से बुलवाते हैं, फिर उनसे जायज नाजायज काम करवाते हैं, झारखंड की संपदा लूटते हैं। फिर नेताओं को दम भर गरियाते हैं।

इस बार भी फुल्का एवं नोट संस्कृति के दम पर राज्यसभा जाने की योजना का हाथी तो आप निकाल ही चुके थे। शुक्र है कि आयकर वालों की मेहरबानी से आपकी पूंछ ही अटक गयी। बधाई हो आपको। चिंता मत कीजिए, कुछ दिन केस मुकदमा लड़िए। फिर मजे से निकाल जाइए, इसके लिए पैसे की कोई कमी तो है नहीं आपको। कोई बाप-दादे की संपति बेच कर थोड़े लाया है आपने, जो दर्द होगा। फिर नये सिरे से लग जाइए गोरखधंधे में। मॉल कमाइए, लुटाइए, लोकतंत्र को खरीदिए-बेचिए, नवीनतम तजुर्बे का लाभ मिलेगा और अगली बार आपकी जीत पक्की होगी।

(सुनील तिवारी। झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार। आर्यावर्त, नवभारत टाइम्‍स, जनसत्ता और प्रभात खबर के साथ वक्‍त वक्‍त पर जुड़े रहे। राजनीति में दिलचस्‍पी। उनसे tiwari.sunilkumar@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)


No comments: