Friday, 13 April 2012 18:44 |
लखनऊ, 13 अप्रैल (एजेंसी) उत्तर प्रदेश सरकार ने आज राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 70 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद के जिलाधिकारी समीर वर्मा को इसी पद पर वाराणसी भेजा गया है, जबकि बरेली के जिलाधिकारी सुभाष चं्रद शर्मा को श्रम विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी मनीष चौहान को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। झांसी के जिलाधिकारी अनिल गर्ग को इसी पद पर अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी गौरव दयाल को गर्ग के स्थान पर झांसी में तैनाती दी गयी है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सुरेन््रद सिंह को मुजफ्फरनगर का जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। झांसी के मुख्य विकास अधिकारी अमृत त्रिपाठी को संतरविदास नगर का जिलाधिकारी, मथुरा के जिलाधिकारी रविकुमार एन. जी. को गोरखपुर का जिलाधिकारी तथा गोरखपुर के जिलाध्किाारी संजय कुमार को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। गोण्डा के जिलाधिकारी डाक्टर रोशन जैकब को रायबरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि ज्योतिबाफुलेनगर के जिलाधिकारी अभय को इसी पद पर गोण्डा में तैनाती दी गयी है। भीमनगर के जिलाधिकारी प्रज्ञान राम मिश्र को राजस्व परिषद इलाहाबाद के सदस्य :न्यायिक: पद पर भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी को भीमनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि जालौन के जिलाधिकारी राजशेखर को इसी पद पर पीलीभीत भेजा गया है। चंदौली की जिलाधिकारी मनीषा त्रिघटिया को जालौन का जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार :द्वितीय: को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के जिलाधिकारी लोकेश एम. को इसी पद पर एटा भेजा गया है। छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी गुर्राला श्रीनिवासुलु को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी मधुकर द्विवेदी को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बहराइच की जिलाधिकारी डाक्टर पिंकी जोवेल को बलिया का और बाराबंकी की मुख्य विकास अधिकारी किंजल सिंह को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के संयुक्त मजिस्ट्रेट विद्या भूषण को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी डाक्टर सरोज कुमार को कौशाम्बी का जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मथुरा की मुख्य विकास अधिकारी एस. मथुशालिनी को बस्ती का और मेरठ मण्डल की अपर आयुक्त डाक्टर काजल को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इलाहाबाद की मुख्य विकास अधिकारी बी. चं्रदकला को हमीरपुर का और ग्राम्य विकास विभाग के अपर आयुक्त डाक्टर हरिओम को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात 13 अफसरों को विभिन्न जिलों का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। |
Friday, April 13, 2012
उप्र में 70 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण
उप्र में 70 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment