Monday, 06 February 2012 10:28 |
बहराइच, 6 फरवरी (एजेंसी) उमा ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि 'राम नगरी' में मंदिर का निर्माण होकर रहेगा चाहे इसके लिये उमा की जान ही क्यों न चली जाये। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में केन््रदीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को विशेष अदालत से मिली राहत पर भाजपा नेता ने कहा ''चिदम्बरम को निचली अदालत से राहत जरूर मिल गयी है लेकिन हमने और सुब्रमण्यम स्वामी ने संकल्प लिया है कि उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं।'' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दादी :इंदिरा गांधी: से लेकर पोते :राहुल गांधी: तक सभी ने इस देश से गरीबी हटाने की बात की है लेकिन देश का गरीब वहीं का वहीं खड़ा है, हां कांग्रेस की गरीबी जरूर दूर हो गयी है।
|
Monday, February 6, 2012
अयोध्या में मंदिर बनेगा, चाहे जान चली जाए: उमा
अयोध्या में मंदिर बनेगा, चाहे जान चली जाए: उमा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment